
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे सोमवार देर रात रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर मुलाकात की। आज सुबह 10 बजे चौहान मंत्रालय में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री विजय शर्मा और रामविचार नेताम भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद, शिवराज सिंह चौहान अंबिकापुर जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे और 51,000 नवनिर्मित आवासों के लिए गृह प्रवेश कराएंगे। कार्यक्रम में चौहान स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे।
