
श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंसेस के एक यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंचने के बाद कॉलेज प्रशासन ने संबंधित डॉक्टर को निलंबित कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
पहलगाम हमले के बाद भारत में चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंसेस के डॉक्टर शिवेंद्र सिंह तिवारी द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने इस वायरल पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज रजिस्ट्रार और प्रबंधन से आपत्ति जताई और डॉक्टर से एथिक्स कमेटी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगने का आग्रह किया. कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर शिवेंद्र सिंह तिवारी को गुरुवार देर शाम 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया. इसके अतिरिक्त, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने कॉलेज प्रबंधन को इस मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, जिसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई समिति की जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी.
