
मणिपुर के थोउबल जिले में एक मुस्लिम भाजपा नेता के घर को जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कट्टरपंथियों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असगर अली मकाकमयुम के घर पर तोड़फोड़ की और आग लगा दी, क्योंकि उन्होंने नए वक्फ बिल का समर्थन किया था। इस घटना से आहत होकर भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से इस अधिनियम को वापस लेने की अपील की है।
