महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित रिसेकेला धान खरीदी केंद्र में लाखों रुपये के धान के गबन का मामला प्रकाश में आया है। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 55 लाख रुपये का धान गायब है। इस गड़बड़ी के कारण किसानों में भारी आक्रोश है और वे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। – हकिमुददीन नासिर, महासमुंद
