
बलरामपुर के लिब्रा घाट पर अवैध रेत खनन रोकने पहुंची वन और पुलिस की संयुक्त टीम पर हुए हमले में आरक्षक शिवभजन सिंह की जान चली गई। इस गंभीर घटना पर उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। अवकाशकालीन पीठ के माध्यम से हाईकोर्ट ने खनिज और वन विभाग के सचिवों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 जून को निर्धारित की गई है।
