
रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अपनी अनूठी शैली के कारण आजकल सुर्खियों में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल विस्तार पर झुनझुना बजाकर तंज कसा है। उनका कहना है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, बल्कि सिर्फ एक झुनझुना है।
इस खबर के संदर्भ में (साय मंत्रिमंडल विस्तार: 10 अप्रैल को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह! विधानसभा उपाध्यक्ष और संसदीय सचिवों की भी होगी ताजपोशी…), कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह भगत ने मीडिया से बात करते हुए साय मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा कि वे केवल दिखावा कर रहे हैं, कुछ दे नहीं रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके पुराने मित्र राजेश मूणत और अजय चंद्राकर को लिस्ट से ही हटा दिया गया है। अब नितिन नबीन आएंगे और झुनझुना बजाएंगे।
