

रायपुर: तेलीबांधा रिंग रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई. एक ट्रक ने स्कूटी सवार तान्या रेड्डी को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फरार ट्रक चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तान्या रेड्डी तेलीबांधा की ओर स्कूटी से जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस जाम हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी है.
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है।

