)
Result Announced :
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने आज कक्षा 9वीं से 12वीं तक के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 53.49 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का 71.01 प्रतिशत रहा। परीक्षा मंडलम् के सचिव राजेश पांडे ने रिजल्ट जारी किया।
इस वर्ष कुल 3058 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा राज्यभर के 36 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। यह जानकारी सहायक संचालक (परीक्षा) द्वारा दी गई।
देखें टॉपर्स की लिस्ट


छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् परीक्षा वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं (पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 98.48% और कक्षा 12वीं (उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष) का परिणाम 98.43% रहा। 10वीं की परीक्षा में 777 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 470 प्रथम श्रेणी, 284 द्वितीय श्रेणी और 23 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। चंद्रभागा कश्यप (जांजगीर-चांपा) ने परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 12वीं में 565 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिनमें 462 प्रथम श्रेणी, 96 द्वितीय श्रेणी और 7 तृतीय श्रेणी में पास हुए। यामिनी भगत (बलरामपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
