
रायपुर।कृषि मंत्री चौहान रायपुर में।
शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय में कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री विजय शर्मा और रामविचार नेताम भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान अंबिकापुर रवाना होंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे और 51 हजार नव निर्मित घरों में गृह प्रवेश कराएंगे। कार्यक्रम में वे स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे।
