गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दानी कुंडी और आसपास के क्षेत्र में दबिश दी, जहां आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए। मौके से पुलिस ने 33,500 रुपये नकद, 6 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 4,52,500 रुपये बताया गया है।


आरोपियों के खिलाफ धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
