
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और तेज़ विकास सुनिश्चित करने के लिए शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बस्तर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और सुरक्षा, रोजगार, कौशल विकास, पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने के लिए समन्वित और प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस बैठक में मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सीएम को बस्तर के विकास से जुड़े प्रस्तावों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी।
