
रायपुर। छत्तीसगढ़ को आईपीएल 2026 से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रायपुर में आईपीएल के 2 से 5 मैच कराने की तैयारी है। वहीं क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रायपुर को अपना नया होम ग्राउंड बना सकती है।
यह भी पढ़ें: खास खबर: रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए मतदान जारी, क्लब के बाहर गहमागहमी का माहौल, पूरे प्रदेश की निगाहें टिकीं…
आईपीएल शुरू होने से पहले देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह और रोमांच है। आईपीएल 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं। इस पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निदेशक विजय शाह से लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता नितिन नामदेव ने बात की।
