कांकेर जिले के प्रवेश द्वार ग्राम कच्चे में एक पिकअप और बोर गाड़ी की टक्कर में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। भानुप्रतापपुर के पास यह दुर्घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक पिकअप भानुप्रतापपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी जबकि बोरवेल ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर आ रहा था। कच्चे पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बोरवेल ट्रक का चालक मौके से भाग गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के टुकड़े-टुकड़े हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने पिकअप से चालक का शव निकालकर भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया।
