
भोपाल के गांधीनगर में एक 25 वर्षीय युवक, अदनान, की उसके पिता के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई. तीन लोगों ने कथित तौर पर पहले अदनान को पीटा और फिर उसके पेट में चाकू मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही वे वहां से हटे.
मृतक के परिवार ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. पुलिस के अनुसार, मोहल्ले के निवासी राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को मस्जिद के पास गली में घेरकर पहले पीटा और फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया.
