
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के होटलों में सैक्स रैकेट के लिए ऑन डिमांड लड़कियां उपलब्ध करवाने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही विदेशी लड़कियों सहित कुल 23 लड़कियां बरामद की गई हैं। इसकी पुष्टि डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कारवाई जिला के पहाड़गंज थाना के श्रद्धानंद मार्ग पुलिस चौकी और हिम्मत गढ़ चौकी की ज्वाइंट टीम ने किया है। बरामद की गई लड़कियों में 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। इनके पास से 7 मोबाइल और 2 स्कूटी को भी जब्त किया गया है। जिसका इस्तेमाल इस रैकेट के दौरान किया जाता था।

 
                       
         
                      