
रायपुर, छत्तीसगढ़ के खरोरा में कल रात एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई। एक माजदा वाहन, जिसमें छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीण सवार थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 13 लोगों की जान चली गई और 14 घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संकट की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
ग्राम चटौद के निवासी स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04 MQ 1259 में सवार होकर रविवार को छट्टी कार्यक्रम में भाग लेने ग्राम बाना बनारसी गए थे। वापसी के दौरान रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के निकट उनकी गाड़ी पहले एक ट्रेलर और फिर एक डंपर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है।
