
पश्चिम बंगाल में 25,752 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने के विरोध में बीजेपी ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. SSC शिक्षकों की नौकरी जाने के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी सहित 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नौकरी गंवाने वाले कुछ शिक्षकों से मुलाकात की.
