
Durg Minor Rape Murder Case: DGP अरुण देव गौतम ने की भिलाई में उच्चस्तरीय बैठक, जांच में तेजी और आरोपी को शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश
मनेंद्र पटेल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम बुधवार को अचानक भिलाई पहुंचे और वहां पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले की विस्तृत समीक्षा की।
DGP गौतम ने मामले में अब तक की जांच की जानकारी ली और अधिकारियों को साक्ष्य जुटाने में तेजी लाने, जांच को निष्पक्ष रूप से पूरा करने और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नशे के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई और निर्देश दिए कि थाना स्तर पर ही नशे पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
