
शराब पार्टी के दौरान विवाद बना मौत की वजह, दोस्तों ने की यशवंत की हत्या
Balod Crime News : लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद.: छत्तीसगढ़ के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। तीन दोस्तों ने नशे में धुत होकर अपने ही साथी यशवंत की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को खेरूद नदी के किनारे अधनग्न हालत में दफना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया और मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
