
रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे और आज सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें ‘जशप्योर’ के उत्पाद भेंट किए, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने सराहा। सीएम साय ने ट्वीट कर कहा कि ‘जशप्योर’ ब्रांड द्वारा लघु वनोपजों से तैयार किए गए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों से भरी टोकरी भेंट की, जिससे शिवराज सिंह ने जशपुर की संस्कृति की तारीफ की।
सीएम साय ने पोस्ट में लिखा कि यह टोकरी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई थी, जिसमें डेकी, कुटा, जवां फूल चावल, ग्रीन टी पैकेट, टाऊ पास्ता, टाऊ महुआ कुकीज, महुआ गोंद लड्डू, रागी, मखाना लड्डू, महुआ च्यवनप्राश, शीरप, शहद और चाय जैसे उत्पाद थे। केंद्रीय मंत्री ने इन उत्पादों की जानकारी ली और आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित इन उत्पादों की खूब सराहना की।
