Rape With Minor बिलासपुर। नाबालिग से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी हार्दिक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 से 9 अप्रैल के बीच सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई, जब पीड़िता अपनी नानी के घर पर अकेली थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन दिनों तक उसका शोषण किया। नाबालिग की मां की शिकायत के बाद आरोपी को तोरवा से पकड़ा गया।

14 वर्षीय नाबालिग बचपन से बिलासपुर में अपनी नानी के साथ रहती है और वहीं पढ़ाई कर रही है। उसकी नानी रेलवे में कार्यरत हैं। तोरवा बूटापारा का निवासी हार्दिक खान, जो रेलवे विभाग के एक अधिकारी का ड्राइवर है, का नानी के घर आना-जाना था क्योंकि वह उन्हें जानता था। इस दौरान उसकी पहचान नाबालिग से हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद नाबालिग 4 अप्रैल को अपने नानी के घर लौटी। तीन दिन बाद, 7 अप्रैल को हार्दिक खान उनके घर आया और उसने पाया कि घर पर नाबालिग अकेली है।
Rape With Minor : डराकर 3 दिन तक किया रेप
सिरगिट्टी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी हार्दिक खान ने घर में अकेली पाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद उसने 8 और 9 अप्रैल को भी उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी हुई नाबालिग ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में, अपनी मां के नानी के घर आने पर उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तोरवा बूटापारा में छापा मारकर आरोपी ड्राइवर हार्दिक खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 2, 351, 4, 6 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

