रायपुर: बर्खास्त सहायक शिक्षकों के समर्थन में भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर उनके समायोजन का आग्रह किया है. अग्रवाल ने सरकार से अनुरोध किया है कि इन शिक्षकों के अनुभव और योगदान को देखते हुए, योग्यता के अनुसार One-Time-Exemption (एक बार छूट) देकर उन्हें प्रयोगशाला सहायक/व्यायाम शिक्षक जैसे रिक्त समकक्ष पदों पर समायोजित किया जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय में संवेदनशीलता बरतने की अपील की है.
