
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं बेल मेटल से निर्मित प्रतीक चिन्ह ‘नंदी’ भेंट कर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।
बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी 10 और 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अंतर्गत आने वाली भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान — गेवरा खदान — का निरीक्षण कर परिचालन की समीक्षा की।
