रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में एक 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्षीय अब्दुल सज्जाद अंसारी ने लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच कई बार उससे अपराध किया।

घर ले जाकर करता था दुष्कर्म बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी रोज उसे अपने घर ले जाता और कपड़े उतारकर दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी।
परिजनों के अनुसार, 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटी हुई थी। जब उसकी चाची उसे नहलाने ले गई, तो बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।
बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार बजरंग दल के साथ थाने पहुंचा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
