
रायपुर।नक्सल ऑपरेशन अपडेट –
रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अब सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम और सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह 14 मई को दोपहर 3 बजे बीजापुर में एक संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें वे नक्सल विरोधी अभियान की प्रगति और रणनीति की जानकारी साझा करेंगे।
